21 लाख के 60 मोबाइल फोन सर्विलांस सेल ने किए बरामद
रामपुर, मई 3 -- रामपुर। पुलिस ने पिछले कुछ समय में दर्ज मोबाइल चोरी के मामले का रविवार को खुलासा करते हुए 60 मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपे हैं। पुलिस ने मोबाइल फोनों की कीमत करीब 21 लाख रुपये बताई है। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह द्वारा जनपद में खोए और चोरी हुए मोबाइलों की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत सर्विंलास सैल प्रभारी टीकाराम चौहान और उनकी टीम ने विभिन्न स्थानों से 60 मोबाइल बरामद कर लिए। पुलिस ने मोबाइल बरामद करने के बाद मोबाइल स्वामियों से संपर्क कर रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में बुलाया और मोबाइल सुपुर्द कर दिए गए।अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि जिले में मोबाइल चोरी और खोए होने की शिकायत पर टीमों को लगाया गया है। टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल की मदद से इन मोबाइल फोनों को खोजा गया है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.