संतकबीरनगर, फरवरी 25 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के सेमरियावां ब्लॉक के तेनुहारी सोयम गांव में 21 लाख की वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। टीम की जांच में बिना कार्य कराए भुगतान लिए जाने की पुष्टि हुई है। डीएम ने प्रधान का वित्तीय अधिकार सीज करने के साथ ही दोषियों के विरोध केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं । इसके साथ ही ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम विकास अधिकारी और तकनीकी सहायक पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। तीनों से गबन की गई रकम की वसूली कर ग्राम पंचायत के खाते में जमा करने का आदेश दिया है। तेनुहारी सोयम गांव के सत्य प्रकाश पुत्र लोकनाथ तिवारी ने 21 जुलाई 2025 को डीएम को शिकायती पत्र देकर गांव में विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि गांव में बिना कार्य कराए ही भुगतान ले लिया गया है। जिसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.