संतकबीरनगर, मई 3 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में विकास खंड नाथनगर के ग्राम पंचायत कोदवट में शिकायत पर हुई जांच में 21,34,744 रुपये की वित्तीय अनियमितता उजागर हुई। जांच में अनियमितता के लिए प्रधान आशा देवी, पूर्व सचिव प्रशांत यादव व पूर्व तकनीकी सहायक कौशल कुमार ओझा को गबन का दोषी पाया गया। इस मामले में शनिवार की देर शाम महुली पुलिस ने दोषी प्रधान,पूर्व सचिव और पूर्व टीए के खिलाफ गबन का केस दर्ज किया।पुलिस ने यह कार्रवाई बीडीओ के आदेश पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर की। 22 मार्च 2026 को आईजीआरएस के माध्यम से शिकायतकर्ता श्रवण पाल, निवासी ग्राम पंचायत कोदवट के जरिए ग्राम पंचायत कोदवट में मनरेगा योजना के तहत कराए गए कार्यो की शिकायत की गई थी। नाथनगर बीडीओ ने प्रकरण की जांच 15 अप्रैल 2026 को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.