देहरादून, अगस्त 6 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तरांचल विश्वविद्यालय के विधि संकाय लॉ कॉलेज देहरादून एवं स्कूल ऑफ एप्लाइड एंड लाइफ साइंस के नवागंतुक छात्रों के स्वागत में गुरुवार को दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की उपाध्यक्ष अंकिता जोशी मुख्य अतिथि तथा उपकुलपति प्रो. राजेश बहुगुणा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।विश्वविद्यालय ने बताया कि इस वर्ष देश के 21 राज्यों से 500 से अधिक छात्रों ने लॉ कॉलेज देहरादून में प्रवेश लिया है। इनमें अरुणाचल प्रदेश, बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों के छात्र शामिल हैं। उपाध्यक्ष अंकिता जोशी ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल ...