21 राजकीय विद्यालयों में आत्मरक्षा प्रशिक्षकों की होगी भर्ती
गोरखपुर, जुलाई 16 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जिले के 21 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षकों का चयन किया जाएगा। यह भर्ती समग्र शिक्षा के तहत संचालित रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय में एक प्रशिक्षक नियुक्त किया जाएगा। चयनित प्रशिक्षकों को तीन माह तक प्रतिदिन 40 मिनट प्रशिक्षण देना होगा, जिसके लिए प्रतिमाह पांच हजार रुपये मानदेय मिलेगा। आवेदन के इच्छुक महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के पास मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट का प्रमाण-पत्र होना अनिवार्य है। आवेदन 25 जुलाई तक डीआईओएस कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से या पंजीकृत डाक से जमा किए जा सकते हैं। यह भी पढ़ें- अब राजकीय स्कूलों की छात्राओं को मिले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.