21 मुकदमों वाला वाहन चोर दबोचा, चार चोरी की बाइक बरामद
हरिद्वार, जून 3 -- ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए गए अभियान में रानीपुर पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे और निशानदेही पर चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ पहले से ही वाहन चोरी के 21 मुकदमे दर्ज हैं। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। रानीपुर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों के दौरान बाइक चोरी की कई घटनाएं सामने आई थीं। जमालपुर खुर्द निवासी राहुल की बाइक सूर्यांश पैकेजिंग फैक्ट्री क्षेत्र से चोरी हो गई थी, जबकि महादेवपुरम और ज्वालापुर क्षेत्र के दो अन्य लोगों की मोटरसाइकिलें भी स्वर्ण जयंती पार्क के पास से चोरी कर ली गई थीं। यह भी पढ़ें- विकासनगर में बाइक चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी। एसएसपी के निर्देश पर प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.