मुंगेर, मार्च 19 -- मुंगेर, हिसं.। मुंगेर विश्वविद्यालय और इसके अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेजों में 21 मार्च (शनिवार) को ईद के अवसर पर अवकाश रहेगा। इसके साथ ही 22 मार्च को रविवार और बिहार दिवस के कारण भी छुट्टी रहेगी। राजभवन से स्वीकृत अवकाश कैलेंडर के अनुसार विश्वविद्यालय और कॉलेज 23 मार्च से पुनः खुलेंगे। इसके अलावा मार्च माह में आगे भी कई अवकाश निर्धारित हैं। 26 मार्च को सम्राट अशोक जयंती, 27 मार्च को रामनवमी तथा 31 मार्च को महावीर जयंती के अवसर पर भी विश्वविद्यालय और कॉलेज बंद रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.