प्रयागराज, मार्च 30 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मेयोहाल डिविजन कार्यालय में बिजली उपभोक्ताओं की भीड़ और नाराजगी का माहौल देखने को मिला। गंगानगर के ओमपाल एक्सईएन कार्यालय पहुंचे और कंप्यूटर ऑपरेटर के सामने अपना बिजली बिल दिखाते हुए शिकायत की कि उन्होंने 21 मार्च को 1398 रुपये जमा किए थे, फिर भी उनका कनेक्शन काट दिया गया। उन्होंने बताया कि भुगतान के बाद भी सिस्टम में 2795 रुपये बकाया दिख रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर एक हफ्ते में इतना बिल कैसे बढ़ गया। इसी दौरान नेवादा के उमेश पांडेय भी बिफर पड़े। उन्होंने कहा कि पहले गैस सिलेंडर के लिए लाइन लगानी पड़ती है और अब बिजली कनेक्शन जुड़वाने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उमेश पांडेय ने बताया कि उनका 1300 रुपये था, जिसे उन्होंने जमा कर दिया, फिर भी कनेक्शन काट दिया गया। उन...