रांची, फरवरी 15 -- रांची। केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय कार्यालय आरआईटी बिल्डिंग में सरहुल पूजा महोत्सव की तैयारी को लेकर रविवार को बैठक हुई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने की। कहा कि 20 मार्च शुक्ल पक्ष द्वितीया को उपवास और मछली केकड़ा पकड़ने की विधिपूर्ण की जाएगी। 21 मार्च को शुक्ल पक्ष तृतीया को पूजा व दोपहर एक बजे से सरहुल शोभायात्रा निकाली जाएगी। जबकि, 22 मार्च को फूलखोंसी विभिन्न मौजा के पाहनों के द्वारा की जाएगी। मौके पर समिति के महासचिव संजय तिर्की, केंद्रीय प्रवक्ता एंजेल लकड़ा, प्रमोद एक्का, संजय तिर्की, सोहन कच्छप, विनय उरांव, पंचम तिर्की सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.