दुमका, मार्च 8 -- दुमका। जय माता दी सेवा समिति दुमका के तत्वावधान में 21 मार्च शनिवार को स्थानीय यज्ञ मैदान में भव्य भगवती जागरण का आयोजन किया जाएगा। यहां भगवती जागरण पिछले 28 वर्षों से लगातार श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित होता आ रहा है, जबकि इस वर्ष यह 29 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। आयोजन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए समिति के सदस्य पूरी तन्मयता के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम के संयोजक अरुण केशरी के अनुसार इस वर्ष जागरण में देश के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इनमें अजय भारती, रूपा सिंह और भोजपुरी कलाकार सुरभि सिंह सहित कई नामी कलाकार अपनी भक्तिमय स्वरलहरियों से पूरे शहर को भक्तिरस में सराबोर करेंगे। जागरण में कानपुर की विश्वप्रसिद्ध झांकी मंडली भी विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। झांकियों में गंगा अवतार, नरसिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.