नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- टेस्ट क्रिकेट की हालत इस समय क्या है, अगर इसका अंदाजा आपको लगाना है तो आप हाल ही में डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच की हाईलाइट्स को देख लीजिए। आपको मैच रोमांचक लग सकता है, लेकिन स्टेडियम सूना-सूना लगेगा। हैरानी की बात ये है कि साउथ अफ्रीका की टीम, जो आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की विजेता है, वह टीम करीब 21 महीने के बाद घर पर टेस्ट मैच खेल रही थी, लेकिन 5 दिन चले इस टेस्ट मैच को कुल 20 हजार दर्शक ही देखने के लिए पहुंचे। इस पर अब रिव्यू किया जाएगा कि आखिर क्या कमी थी कि दर्शक मैच देखने के लिए स्टेडियम नहीं पहुंचे। क्वाजुलु-नटाल क्रिकेट यूनियन यानी KZNCU साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए किंग्समीड टेस्ट में कम दर्शकों आने वजह खोजेगा। पूरी तरह से इंटरनल रिव्यू करने की बात इस ...