हमीरपुर, मई 4 -- हमीरपुर, संवाददाता। जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं गणना) के अंतर्गत जनपद में 7 मई से 21 मई तक स्वगणना अभियान संचालित किया जाएगा, जबकि 22 मई से 20 जून तक घर-घर सर्वेक्षण होगा। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए विस्तृत डे-वार कार्ययोजना तैयार कर सभी विभागों को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं।
स्वगणना की प्रक्रिया डीएम अभिषेक गोयल ने बताया कि स्वगणना एक डिजिटल एवं आधुनिक पहल है, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं ऑनलाइन पोर्टल अथवा क्यूआर कोड के जरिए अपने मकान एवं परिवार से संबंधित विवरण दर्ज कर सकते हैं। फॉर्म पूर्ण करने के उपरांत 11 अंकों की स्व-गणना पहचान संख्या प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक है, ताकि प्रगणक द्वारा सत्यापन के समय इसका उपयोग किया जा सके। यह प्रक्रिया न क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.