21 मई तक वेतन न मिलने पर कार्य बहिष्कार करेंगे संविदाकर्मी
मऊ, मई 17 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट पर तैनात संविदाकर्मियों को बीते तीन माह से वेतन न मिलने से भारी आक्रोश व्याप्त है। वेतन नहीं मिलने के चलते कर्मचारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। 21 मई तक वेतन न मिलने पर कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर आंदोलन की चेतावनी दी है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य अधिकारी, कर्मचारीयों के अलावा आशा, आशा संगीनी और सीएचओ की तैनाती है। कर्मचारियों को बीते मार्च एवं अप्रैल के साथ ही मई माह का वेतन न मिलने के चलते आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को दो माह से मानदेय के लाले इनमें से ज्यादातर किराए के मकानों में रह रहे हैं। अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों को बनी आर्थिक तंगी के बीच पग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.