सिद्धार्थ, मई 8 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा तहसील क्षेत्र के शनिचरा गांव में गुरुवार को जनगणना अभियान के तहत तहसीलदार अजय कुमार के नेतृत्व में जनगणना कर्मियों की टीम पहुंची। टीम ने पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान पूर्व मंत्री ने अपनी स्वगणना की प्रक्रिया पूरी की और जनगणना अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया।पूर्व मंत्री ने कहा कि स्वगणना की प्रक्रिया सात मई से 21 मई तक चलेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी नागरिक स्वयं अपनी स्वगणना अवश्य करें ताकि जनगणना का कार्य सही और पारदर्शी तरीके से पूरा हो सके। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027: प्रथम चरण में 'सेल्फ एन्यूमरेशन' प्रक्रिया का शुभारंभ उन्होंने कहा कि जनगणना केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी भी है। पूर्व मंत्री...