21 मई को बरेली से मथुरा को लेखपाल परीक्षा स्पेशल
बरेली, मई 19 -- बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर रेल मंडल 21 मई गुरुवार को होने वाली यूपीएसएसएससी लेखपाल की लिखित परीक्षा के चलते बरेली जंक्शन से मथुरा को परीक्षा स्पेशल चलाएगा। रेलवे ने जो समय सारिणी जारी की है, उसके अनुसार (05309) बरेली जंक्शन-मथुरा जंक्शन परीक्षा स्पेशल बरेली से सुबह 4:00 बजे रवाना होगी। ट्रेन का ठहराव सात स्टेशन पर होगा सुबह 8.45 बजे मथुरा पहुंच जाएगी। वहां से वापसी 05310 मथुरा जंक्शन-बरेली परीक्षा स्पेशल दोपहर 13.10 बजे बरेली को चलेगी। यहां 17.50 बजे शाम को पहुंच जाएगी। यह भी पढ़ें- 23 केंद्रों पर 9161 अभ्यर्थी देंगे सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा यह भी पढ़ें- लेखपाल भर्ती एवं बीएड प्रवेश परीक्षाएं निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से कराएं - दीपक कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.