बिजनौर, मई 7 -- नांगल सोती। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था प्रेरणा 21 मई दिन गुरुवार को राजा भरत सिंह इंटर कालेज नांगल के प्रांगण में 11वां प्रतिभा अलंकृत समारोह आयोजित कर मेधावियों को सम्मानित करेगी l संस्था के अध्यक्ष सुरेश चंद राजपूत तथा मंत्री मुकेश शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा गत दस वर्षों से क्षेत्रीय माध्यमिक विद्यालयों के हिंदी माध्यम के हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड़ परीक्षा में विद्यालय स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करती आ रही है। यह भी पढ़ें- प्रतिभा समारोह में सम्मानित हुए 150 मेधावी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...