हापुड़, जून 12 -- हापुड़। जनपद हापुड़ से 21 बसों में बैठकर यूपी पुलिस भर्ती में चयनित अभ्यर्थी लखनऊ जाएंगे। जिसके लिए रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो के अधिकारियों ने तैयारी पूरी कर ली हैं। बसें 14 जून को लखनऊ के लिए रवाना होंगी। जनपद हापुड़ में यूपी पुलिस भर्ती में 500 से अधिक अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। इन्हें आगामी 15 जून को लखनऊ में नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। जनपद से सभी उक्त चयनित अभ्यर्थी लखनऊ भेजे जाने हैं। बसों से अभ्यर्थियों को लखनऊ भेजा जायेगा। इसकी हापुड़ डिपो के अधिकारियों ने तैयारी कर ली हैं। अभ्यर्थियों के लिए 21 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया गया है ताकि उन्हें लखनऊ पहुंचने में कोई परेशानी नहीं हो सके। एआरएम रणजीत सिंह ने बताया कि 15 जून को यूपी पुलिस में चयनित अभ्यर्थियों के लिए लखनऊ में नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। अभ्यर्थियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.