21 बटुक ब्राह्मणों ने किया विश्व शांति महामृत्युंजय अनुष्ठान
अलीगढ़, मई 15 -- अलीगढ़। महादेव ज्योतिष केंद्र द्वारा आयोजित अनूपशहर मां गंगा के पावन तट पर स्थित भृगुऋषि की तपो भूमि पर विश्व शांति और भाईचारे के संदेश के साथ एक दिवसीय विश्व शांति महा अनुष्ठान का दिव्या आयोजन हुआ। यह धर्मिक आयोजन राष्ट्रीय कल्याण वैश्वीक शांति सामाजिक विदेशों में चल रहे युद्ध और मानव कल्याण की दिशा में एक शक्ति का संकल्प लेकर किया गया। ज्योतिष केंद्र के संस्थापक ज्योतिषाचार्य हिमांशु पाराशर ने बताया 21 बटुक ब्राह्मणों के द्वारा महामृत्युंजय मंत्र जाप करके यज्ञ किया। विश्व शांति और सभी को दीर्घायु, शतायु, सुख, समृद्धि और निरोगी काया की प्राप्ति होने की कामनाएं की गई। अनुष्ठान में स्कूल प्रबंधक, प्रधानाचार्य सुनील शास्त्री, संजीव शास्त्री, ब्रजानंद महाराज, केशव देव शास्त्री, जय किशन शास्त्री, आचार्य यश शामिल रहे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.