21 पिलर पर बनेगा मऊआइमा रेलवे ओवरब्रिज
प्रयागराज, मई 13 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रयागराज में क्रासिंग पर जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए मऊआइमा रेलवे क्रासिंग पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण प्रारंभ हो चुका है। इस ब्रिज का निर्माण कुल 21 पिलर पर होगा, जिसमें राज्य सेतु निगम की प्रयागराज इकाई की ओर से 15 और उत्तर रेलवे छह पिलर का निर्माण करेगा। खास बात है कि यहां अब तक दोनों विभागों के जरिए जितने ब्रिज का निर्माण किया गया है। उसमें रेलवे के हिस्से में सर्वाधिक 262 मीटर लंबाई का कार्य आया है। आरओबी का निर्माण कार्य एक महीने पहले शुरू हुआ था। मुख्यालय से स्वीकृति हुए डिजाइन के अनुसार आरओबी 21 पिलर पर बनाया जाना है। इसमें निगम के हिस्से में 516 मीटर लंबाई का निर्माण कार्य किया जाना है। इस ब्रिज के इंजार्च एसपी सिंह ने बताया कि डेढ़ वर्ष में आरओबी बनकर तैयार होगा। मऊआ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.