बोकारो, अप्रैल 6 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद के आदेशानुसार व संजय कुमार थाना प्रभारी सेक्टर 4 के सहयोग से सेक्टर 4 थाना परिक्षेत्र में सिगरेट और अन्य तम्बाकु उत्पाद अधिनियम-2003 की धारा 4 व 6ए, 6बी व पीईसीए 2019 के तहत छापामारी अभियान चलाया गया। जिसमें जिला छापामारी दल के सदस्य मो. असलम जिला परामर्शी के द्वारा सेक्टर 4 थाना क्षेत्र सिटी सेन्टर, मारूति शोरूम के पास, अम्बेडकर चौक व रिलायंस माल के पास के कुल 89 दुकानों की जांच की गई। जिसमें 21 दुकानों व व्यक्तियों द्वारा कोटपा कानून उल्लघंन करते हुए पाया गया। जिनसे अर्थदण्ड के रूप में कुल 5100 रूपये की वसूली की गई। जिला परामर्शी मो. असलम द्वारा छापामारी के दौरान सभी दुकानदारों को कोटपा नये झारखण्ड संशोधन अधिनियम 2021 के नये कानून के तहत किये गये संशोधन के बारे मे बता...