किशनगंज, जनवरी 25 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 19वीं वाहिनी, ठाकुरगंज द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 21 दिवसीय विद्युत वायरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को सीमा चौकी कुर्लीकोट के कार्यक्षेत्र स्थित ग्राम चूर्ली (वाइब्रेंट विलेज) में किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सीमांत क्षेत्र के कुल 30 ग्रामीण युवाओं को विद्युत वायरिंग का व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन एसएसबी 19वीं वाहिनी के कमांडेंट स्वर्णजीत शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर कमांडेंट स्वर्णजीत शर्मा ने उपस्थित सभी प्रशिक्षुओं, ग्राम पंचायत बेसरबाटी की मुखिया श्रीमती अनुपमा देवी, पंचायत के वार्ड संख्या 9, 10, 11 एवं 17 के वार्ड सदस्यों, सामाजिक कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.