बेगुसराय, जनवरी 7 -- बीहट,निज संवाददाता। बाल रंगमंच आर्ट एंड कल्चरल सोसाइटी के बैनर तले बीहट में 21 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का आयोजन होगा। उक्त आशय का निर्णय सोसाइटी की बैठक में लिया गया। संस्था के निर्देशक ऋषिकेश ने बताया कि संस्था के तत्वावधान में 21 दिवसीय नाट्य कार्यशाला आयोजन 12 जनवरी से एक फरवरी तक मध्य विद्यालय बीहट के परिसर में होना है। बच्चों व नवोदित कलाकारों को अभिनय, मंचीय अनुशासन, संवाद अदायगी, शारीरिक अभिव्यक्ति तथा रंगमंच की बुनियादी तकनीकों से परिचित कराने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन होना है। नाट्य कार्यशाला में प्रसिद्ध अभिनेता, अभिनय प्रशिक्षक एवं निर्देशक गगन श्रीवास्तव द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। मौके पर आंचल कुमारी, कुणाल कुमार, आकाश कुमार, राजेश कुमार, विजेंद्र कुमार, रोहित कुमार, धर्मवीर कुमार, सुजीत कुमार मौज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.