21 दिवसीय एसबीए प्रशिक्षण शुरू
पलामू, सितम्बर 8 -- मेदिनीनगर। जिले में सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देने और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 21 दिवसीय स्किल्ड बर्थ अटेंडेंट(एसबीए ) प्रशिक्षण शुरू हो गया है। जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 के स्वीकृत डीआरई के तहत प्रशिक्षण 7 सितंबर से एएनएमटीसी में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में एमआरएमसीएच की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम होरो और एएनएम स्कूल की प्रभारी प्राचार्य सत्यवदा प्रशिक्षक के रूप में मौजूद हैं। वर्तमान सत्र में 8 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रभारी प्राचार्य सत्यवदा ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों को सुरक्षित प्रसव से संबंधित आवश्यक कौशल से दक्ष बनाना है, ताकि प्रसव के दौरान उत्पन्न जटिलताओं की समय पर पहचान और उचित प्रबंधन किया जा सके। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.