हरिद्वार, जून 5 -- हरिद्वार। कनखल क्षेत्र से करीब तीन सप्ताह पहले लापता हुए एक मजदूर का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने काफी तलाश और जांच पड़ताल के बावजूद मजदूर का पता न चलने पर गुमशुदगी को मुकदमे में तरमीम करते हुए शुक्रवार को अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मांगेराम की पुलिया के पास, शिव डेयरी के समीप, जगजीतपुर कनखल निवासी मोनिका पत्नी राजीव चोपड़ा ने शिकायत कर बताया कि 15 मई को अपने पति राजीव चोपड़ा (29) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसकी पुष्टि इंस्पेक्टर देवेंद्र रावत ने की है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में 21 दिन बाद भी नहीं मिला मजदूर, गुमशुदगी को मुकदमे में किया तरमीम यह भी पढ़ें- युवक लापता, घर वाले परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...