आजमगढ़, जून 30 -- आजमगढ़,संवाददाता। तरवां क्षेत्र के कंचनपुर बाजार,दर्रोपुर, धनेहरी गांव सहित कई गांवों में 21 दिन पूर्व आई चक्रवाती आंधी-बारिश के चलते दर्जनों बिजली के पोल जहां धाराशायी हो गए, वहीं टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली न होने से अंधेरे में रहने को लोग विवश हैं। भीषण गर्मी और उमस में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इधर विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही से लोगों में आक्रोश बना हुआ है。 यह भी पढ़ें- Bhagalpur News कटिहार: बारसोई में भीषण गर्मी में बिजली की स्थिति बदहाल उपभोक्ता परेशानबिजली आपूर्ति की स्थिति रासेपुर धनेहरी सब स्टेशन से दर्रोपुर,कंचनपुर बाजार समेत दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। नौ जून को आयी चक्रवाती आंधी-बारिश के चलते दर्जनों पेड़ के साथ बिजली पोल उखड़ जाने से तार टूट गए थे। जिससे दर्जन ...