दरभंगा, जून 23 -- संजय लाला,दरभंगा। मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के कछुआ पश्चिमी टोल से 21 दिनों पहले अपहृत बच्चे के शव का पोस्टमार्टम सोमवार को डीएमसीएच में कराया गया। शव को पानी और जलकुंभी से भरे गड्ढे से बरामद किया गया था। इस वजह तो वह सड़-गल गया था। मधुबनी सदर अस्पताल में सड़े-गले शव के पोस्टमार्टम की व्यवस्था नहीं नहीं रहने से उसे डीएमसीएच भेजा गया था। मृतक अनिल साव का छह वर्षीय पुत्र अधिकांश बताया जाता है। परिजनों ने बताया कि अधिकांश की फिरौती के बाद एक मोबाइल पर कई बार में करीब 30 हजार रुपए मंगवाए गए। पुलिस की छानबीन से ही अपहरणकर्ता के नाम का खुलासा होगा। यह भी पढ़ें- पेड़ से लटकी मिली दिव्यांग लड़की की हत्या बता दें कि मधुबनी के अलावा समस्तीपुर और बेगूसराय सदर अस्पतालों में इस तरह के शव के पोस्टमार्टम के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक उ...