बागेश्वर, फरवरी 26 -- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में हृदयविदारक घटना सामने आई है। बैजनाथ थाना क्षेत्र के जैसर गांव में एक मां ने अपनी ही 21 दिन की मासूम नवजात बेटी की गला मरोड़कर निर्मम हत्या कर दी। सास-ससुर की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दूसरी तरफ महिला ने भी सास-ससुर पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। यह भी बताया गया है कि महिला की लव मैरिज हुई थी और उसका पति विदेश में प्राइवेट नौकरी करता है। पुलिस को शुरुआती जांच में इस जघन्य अपराध की वजह सास-ससुर से चल रहा पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। इस बीच यह भी खबर है कि महिला के मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं। महिला की तरफ से भी सास-ससुर के खिलाफ क्रॉस एफआईआर कराने की तैयारी चल रही है। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.