औरंगाबाद, मई 8 -- फोटो- 8 मई एयूआर 14 कैप्शन- लापता किशोर के परिजन रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र स्थित धमनी गांव निवासी श्रवण पासवान का 15 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार पिछले 21 दिनों से लापता है। काफी खोजबीन के बावजूद अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने प्रशासन से बरामदगी की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- चार माह से गायब पुत्र को खोजने के लिए एसपी को सौंपा आवेदनलापता किशोर की खोज परिजनों के अनुसार रोहित कुमार 17 अप्रैल को अचानक घर से कहीं चला गया था। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों एवं आस-पास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद 18 अप्रैल को कासमा थाना में लिखित आवेदन देकर किशोर की बरामदगी की मांग की गई। यह भी पढ़ें- किशोर के लापता होने का मामला दर्ज परिवार की चिंता परिजनों क...