आरा, अगस्त 29 -- -शाहाबाद की धरती से निकलेगी क्रांति की चिंगारी : कुमुद पटेल -छात्रों-शोधार्थियों के अधिकार की लड़ाई जारी रखने का संकल्प आरा, निज प्रतिनिधि। पटना के गर्दनीबाग में 21 दिनों के आमरण अनशन के बाद आंदोलन के प्रमुख नेता आरा निवासी कुमुद पटेल के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय पहुंचने पर छात्रों, शोधार्थियों और आंदोलनकारियों ने उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। उनके आरा आगमन को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। जिले के प्रवेश द्वार कोईलवर में छात्रों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इसके बाद धरहरा मोड़ और बस पड़ाव के समीप बिक्कू सिंह प्रधान के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया गया।

उद्देश्य समाहरणालय के पास बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद जननायक जगदेव प्रसाद और सरदार ...