मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। डीएलएड के सत्र 25-27 का पंजीयन आवेदन 21 अप्रैल तक भरा जाएगा। पंजीयन नहीं कराने वाले छात्र परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित होंगे। विभाग ने सभी संस्थानों को इसके लिए निर्देश दिया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने निर्देश दिया है कि निर्धारित तिथि तक आवेदन और शुल्क जमा नहीं करने अभ्यर्थी पंजीयन प्रमाण पत्र से वंचित हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में ये आवेदन नहीं कर सकेंगे। इसकी सारी जवाबदेही संबंधित संस्थान के प्राचार्य की होगी। इसके अलावा सभी संस्थानों को अपने यहां के शिक्षकों का भी डाटा अपलोड करने का निर्देश मिला है। डीएलएड (फेस-टू-फेस) परीक्षा, 2026 के लिए राजकीय एवं निजी कोटि के डीएलएड पाठ्यक्रम संचालित प्रशिक्षण संस्थानों को यह निर्देश मिला है। यह भी पढ़ें- 30 अप्रैल तक चलेगी ऑनलाइन आवेदन प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.