मिर्जापुर, जून 16 -- लालगंज। प्लास्टिक कचरे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विकासखंड लालगंज ब्लाक को 21 जून तक प्लास्टिक कचरा से मुक्त करने का फैसला किया गया है। अब तक विकासखंड की 53 ग्राम पंचायतों में चिन्हित 144 ब्लैक स्पॉट में 51 स्थानों को प्लास्टिक कचरे से मुक्त कराया जा चुका है जबकि शेष 93 स्थानों पर सफाई अभियान जारी है। खंड विकास अधिकारी विजय शंकर तिवारी ने सोमवार को अभियान की समीक्षा करते हुए संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 21 जून तक सभी चिन्हित स्थलों की सफाई सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- ग्राम पंचायतों में चला विशेष स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त अभियान अभियान में किसी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।एडीओ पंच...