पूर्णिया, अगस्त 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया समेत पूरे सीमांचल में अब वर्षा की रफ्तार कम हो गई है। पूर्वानुमान इंडेक्स में ऐसा ही बताया गया है। इंडेक्स के अनुसार 21 अगस्त तक प्रचंड गर्मी रहेगी। वर्षा के आसार 22 अगस्त को है। कि यह तो मौसम है, इसका रुख किसी भी समय बदल सकता है। इधर शनिवार को उमस भरी गर्मी का आलम रहा। हालांकि जन्माष्टमी को लेकर आम लोगों के बीच धार्मिक जोश उमंग था इसलिए गर्मी का एहसास कम हुआ। इस बीच पुरवइया हवा चलती रही तो लोगों को थोड़ी बहुत राहत रही। दोपहर में काफी ज्यादा धूप रही जिसके कारण सड़क पर आवाजाही कम हो गई थी। पुरवइया हवा की औसत चाल 10 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई। अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। -पूर्णिया में 17 अगस्त का मौसम: -अधिकतम ताप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.