21 तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो कलमबंद हड़ताल
बलिया, सितम्बर 18 -- बलिया। बेरूआरबारी ब्लॉक में कार्यरत सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) उमेश कुमार सिंह के साथ कार्यालय कक्ष में घुसकर की गई अभद्रता, तोड़फोड़ व दुर्व्यवहार के विरोध में शुक्रवार को विभिन्न कर्मचारी संगठनों के जनपद स्तरीय पदाधिकारियों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को एक पत्रक सौंपा। पत्रक के माध्यम से बताया गया कि सात सितंबर को ग्राम पंचायत सुखपुरा निवासी सिटू यादव ने 10-15 बाहरी व्यक्तियों के साथ अनाधिकृत रूप से कार्यालय में प्रवेश कर गाली-गलौज, अभद्रता व दुर्व्यवहार किया। इस दौरान शासकीय फाइलों एवं राजकीय उपकरणों को तोड़ा व क्षतिग्रस्त किया गया तथा शासकीय कार्य में गंभीर व्यवधान उत्पन्न किया गया। उक्त घटना का वीडियो बनाकर असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर भी प्रसारित किया गया। पीड़ित अधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.