मुजफ्फर नगर, जून 20 -- मुजफ्फरनगर इस्कॉन प्रचार समिति द्वारा पिछले 25 वर्षों की निरंतरता को बरकरार रखते हुए इस वर्ष भी भव्य धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा तैयार की। नई मंडी स्थित रामलीला मैदान में साक्षी गोपाल दास के सानिध्य में 21 जून से 28 जून तक प्रतिदिन सायं 7:30 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा के तीसरे दिन कृष्ण जन्मोत्सव और पांचवें दिन गोवर्धन लीला मुख्य आकर्षण होंगे, जिसके बाद प्रतिदिन विशाल भंडारा आयोजित होगा।इसके साथ ही, समाज में हरिनाम संकीर्तन के प्रसार हेतु प्रतिदिन प्रात: 7:00 बजे शहर के विभिन्न क्षेत्रों से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। वहीं, आगामी 21 जुलाई को सायं 4:00 बजे मेहता क्लब, नई मंडी से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। यह भी पढ़ें- 21 जून से बहेगी श्रीमद्भागवत कथा की रसधारा रथयात्...