मऊ, जून 8 -- मऊ, संवाददाता। केंद्र सरकार के सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद में 5 जून से 21 जून तक व्यापक स्तर पर समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा जनहितकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विविध आयोजन किए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान का शुभारंभ 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम के साथ हो चुका है। उन्होंने बताया कि 8 जून से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क एवं जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। बताया कि 11 जून स...