हाथरस, जून 19 -- 21 जून को होगा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन -(A) सादाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शेरपुर रनिंग ग्रुप द्वारा 21 जून 2026, रविवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। आयोजन का उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा युवाओं को खेल और फिटनेस के लिए प्रेरित करना है। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के लिए 1600 मीटर तथा महिला वर्ग के लिए 800 मीटर दौड़ आयोजित की जाएगी। दौड़ का शुभारंभ प्रातः 8:00 बजे होगा। दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 3100 रुपये, 2100 रुपये एवं 1100 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। यह भी पढ़ें- रन फॉर योगा में हिमेश और गौरी रहे अव्वल आयोजकों ने क्षेत्र के युवाओं, खिलाड़...