21 जून को सरकारी स्कूलों में मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
बोकारो, जून 10 -- झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश पर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में 'योगमय झारखंड' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" निर्धारित की गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला, प्रखंड एवं संकूल स्तर पर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिला शिक्षा अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार चौबे ने बताया कि योगमय झारखंड कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए चरणबद्ध तरीके से शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 12 जून को जिला स्तर पर प्रत्येक प्रखंड से दो-दो शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.