गाजीपुर, जून 18 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद के सात केंद्रों पर 21 जून को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट यूजी) परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। नकलविहीन और शुचितापूर्ण परीक्षा संपंन कराने के लिए हर बिंदुओं को दुरुस्त कराया जा रहा है। इसमें 3285 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इनके लिए सात केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा अपराह्न 2:00 से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को दोपहर 1:30 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से हर केंद्र पर पुलिसकर्मी भी तैनात किये गये है। नीट यूजी की परीक्षा को सकुशल संपंन कराने के लिए हर बिंदुओं को दुरुस्त कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- NEET री-एग्जाम से पहले NTA का छात्रों को भावुक संदेश, अफवाहों से दूर रहकर खुद पर रखें भरोसा परीक्षा सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में की जा रही है। प्रवेश 1:30...