21 जून को जिले के पांच केंद्रों पर होगी नीट-यूजी 2026 परीक्षा
रुद्रपुर, जून 18 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जिले में नीट-यूजी 2026 परीक्षा आगामी 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा के लिए जिले में पांच केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 2,528 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिला सभागार में आयोजित बैठक में अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने केंद्र व्यवस्थापकों व समन्वयकों को परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के नया व पुराना भवन, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय काशीपुर, आईआईएम काशीपुर और पीएमश्री अटल उत्कृष्ट एएन झा राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रपुर बनाए गए हैं। एडीएम ने निर्देश दिए कि प्रश्नपत्र सीसीटीवी निगरानी में खोले जाएं, जैमर की कार्यक्षमता पूर्व में जांच ली जाए और केंद्रों के भीतर मोबाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.