21 जून को ऑनलाइन योग से बनाया जाएगा कीर्तिमान
प्रयागराज, जून 11 -- 21 जून को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संगम नोज पर मुख्य कार्यक्रम होगा। इसमें प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहित सभी जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इस बार आमजन को जोड़कर ऑनलाइन योगाभ्यास का विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों की डीएम मनीष कुमार वर्मा ने गुरुवार को समीक्षा की। इस बार 'योगा फॉर हेल्दी एजिंग' की थीम पर कार्यक्रम होगा। यह भी पढ़ें- योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन।कार्यक्रम की तैयारी डीएम ने तहसील, ब्लाक व जिला स्तर पर कार्यक्रम कराने के साथ ही प्रसिद्ध मंदिरों, पार्कों, सरोवरों के किनारे योगाभ्यास की व्यवस्था के निर्देश दिए। डीएम ने सभी विभागों के उपस्थित अधिकारियों व संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ योग दिवस को सफल बनाने को कहा। संगम तट पर होने वाले मुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.