21 जुलाई को कलक्ट्रेट में धरना- प्रदर्शन
बिजनौर, जुलाई 17 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष सुनील प्रधान के द्वारा अपने पदाधिकारी कार्यकर्ता ग्राम बखारपुर , स्बाहेडी , मुंढला , उल्लकपुर , सुंदरपुर , झलरा आदि ग्राम में 21 जुलाई में जिला कलेक्ट्रेट में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करने को लेकर संपर्क किया गया । जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने कहा कि किसानों पर होने बाले फर्जी मुकदमे , जमीनों के सर्किल रेट न बढ़ना , बिजली कनेक्शन का भार अपने आप बढ़ाना बिभिन मुद्दों को लेकर धरना दिया जाएगा। जब तक समाधान नहीं होगा धरना जारी रहेगा। पंचायत में जिला उपाध्यक्ष अंकुर चौधरी जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कुमार जंघाला मोनू प्रधान रजनीश अहलावत मो पुर देवमल ब्लॉक अध्यक्ष डॉ विजय सिंह आदि मौजूद रहे।----------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.