21 जुलाई को अमरोहा कलक्ट्रेट में होगी किसान महापंचायत
अमरोहा, जुलाई 13 -- मंडी धनौरा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अमरोहा कलक्ट्रेट में प्रस्तावित किसान महापंचायत अब 20 जुलाई के स्थान पर 21 जुलाई को होगी। प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी दानवीर सिंह ने सभी किसान भाइयों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से 21 जुलाई को सुबह 11 बजे तक अधिक से अधिक संख्या में कलक्ट्रेट पहुंचने की अपील की है। इसकी जानकारी जिला मीडिया प्रभारी फुलवास सिंह ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.