21 घंटे से ठप रही बिजली, मंडी फीडर के ग्रामीण बेहाल
कन्नौज, जुलाई 15 -- छिबरामऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री के गृह क्षेत्र छिबरामऊ में बिजली व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई। मेन लाइन का केबल फुंकने से नगर के विद्युत उपकेंद्र के मंडी फीडर से जुड़े गांवों में करीब 21 घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहने से हजारों ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी और उमस के बीच लंबे समय तक बिजली न मिलने से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इस फीडर से करीब 12 हजार की आबादी प्रभावित रही जिसमें नगर के करीब 10 मोहल्ले और खर गांव शामिल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली गुल होने के बाद उन्होंने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से संपर्क किया, लेकिन हर बार लाइन ठीक कराई जा रही है या थोड़ी देर में सप्लाई बहाल हो जाएगी कहकर आश्वासन दिया जाता रहा। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.