उरई, जून 12 -- कालपी। संवाददाता कोतवाली कालपी पुलिस ने हरखूपुर मोड़ पर यात्री प्रतीक्षालय से 21 क्वार्टर अवैध देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक सूरजपाल सिंह टीम के साथ चेकिंग पर थे, तभी मुखबिर की सूचना पर हरखूपुर मोड़ पहुंचे। पुलिस को देख आरोपी भागने लगा, लेकिन पकड़ लिया गया। तलाशी में सफेद बोरी से 21 देसी शराब के क्वार्टर बरामद हुए। आरोपी ने अपना नाम मुकुंद सिंह निवासी ग्राम सरसेला बताया। लाइसेंस न दिखा पाने पर पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 60 में चालान कर जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...