21 को लगेगा भुइया माता का मेला
लखीमपुरखीरी, मई 18 -- लंदनपुर ग्रंट के गांव बिहारीपुर झाला के पास कठिना नदी के पास जंगल मे लगने वाला प्रसिद्ध माता भुईया देवी का मेला 21 मई गुरुवार को लगेगा। यह जानकारी देते हुए राजपाल सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति लगने वाला यह मेला इस वर्ष भी बड़े ही धूम धाम से लगेगा। यह मेला कठिना नदी की तलहटी में जंगल के अंदर लगता है। इस मेले मे सुरक्षा के लिए पुलिस फ़ोर्स के साथ साथ वन्य जीव से सुरक्षा के लिए वन विभाग की भी फ़ोर्स रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.