21 को मितौली में सीएम का दौरा प्रस्तावित, तैयारियां तेज
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 18 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मुख्यमंत्री 21 या फिर 23 अप्रैल को मितौली आ सकते हैं। हालांकि कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियां देखी। हेलीपैड सहित आयोजन स्थल का जायजा लिया गया। मितौली में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग, सीडीओ अभिषेक कुमार, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह सहित तमाम जिला व तहसील स्तरीय अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए तय समय सीमा में ही व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। निरीक्षण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.