मुंगेर, अप्रैल 20 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। आगामी 21 अप्रैल को प्रखंड के बैजलपुर पंचायत के प्रसंडो राय टोला में ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से एक भव्य एवं दिव्य झांकी निकाली जाएगी। कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की केंद्र संचालक बीके स्नेहा दीदी ने बताया कि यह कार्यक्रम 21 अप्रैल दिन मंगलवार की सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगा। जिसमें ग्रामीणों के बीच आध्यात्मिक एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान मनोरम झांकी निकाली जाएगी जो पूरे गांव का भ्रमण कर धर्म, संस्कार और आस्था की जीवंत झलक प्रस्तुत करेगी। कार्यक्रम के तहत नशा मुक्ति विषय पर प्रेरणादायक नाटक का मंचन भी किया जाएगा, जो समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करेगा। यह भी पढ़ें- श्री रामकृष्ण शारदा आश्रम में अ...