सुपौल, जून 17 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिला मुख्यालय में 21 जून को आयोजित जिलास्तरीय स्नातक मतदाता संवाद कार्यक्रम को लेकर कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के भावी प्रत्याशी रजनीश रंजन ने बुधवार को प्रेस वार्ता की। इस क्रम में उन्होंने कहा कि कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 14 जिलों के स्नातक मतदाताओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को जानने का प्रयास किया जा रहा है। सहरसा और अररिया में कार्यक्रमों के बाद अब सुपौल टाउन हॉल में संवाद कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि स्नातक मतदाताओं को जागरूक करने और उनसे सीधा संवाद स्थापित करने की यह पहल ऐतिहासिक होगी। प्रेस वार्ता में जिला प्रभारी मीतेश कुमार सिंह, उमाशंकर सिंह, नंदन कुमार और मीडिया प्रभारी अभय मनोज समेत अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- मतदाता जागरुकता को डिजिटल क्रियेटर मीट ...