लखनऊ, अगस्त 19 -- जापानी प्रतिनिधिमंडल 21 अगस्त को लखनऊ के धरोहर और संस्कृति से रूबरू होंगे। जहां प्रदेश की बौद्ध पर्यटन और जापान पर्यटन को मजबूत करने पर बात होगी। जापानी मेहमानों को केवल पारंपरिक पर्यटन स्थलों का भ्रमण नहीं कराया जाएगा, बल्कि उन्हें प्रदेश की संस्कृति, परंपराओं अनुभव कराया जाए। लखनऊ को यूनेस्को क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी की मान्यता मिलने के बाद यहां की संस्कृति को पर्यटन से जोड़ने की संभावनाएं और बढ़ी हैं। दोनों पक्ष बौद्ध पर्यटन के अलावा वेलनेस, मेडिटेशन, अनुभव आधारित पर्यटन, खान-पान, सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े संभावनाओं पर विचार करेंगे। यह प्रतिनिधिमंडल 22 अगस्त को लखनऊ से वाराणसी के लिए रवाना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...