21 को केकेएन स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम
देवघर, जून 17 -- देवघर,प्रतिनिधि। केकेएन स्टेडियम देवघर में पतंजलि परिवार द्वारा 21 जून 2026 को भव्य तरीके से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने के लिए आम नागरिक एवं जनप्रतिनिधि से लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों को आमंत्रण कार्ड देने का कार्य जोर-शोर से जारी है। इसी क्रम में भारत स्वाभिमान पतंजलि योगपीठ के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार त्यागी ने उपायुक्त सौरभ कुमार भुवनिया, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, महापौर रवि कुमार राउत सहित अन्य को आमंत्रण दिया है। साथ ही 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित करने एवं कार्यक्रम का शोभा बढ़ाने का अनुरोध किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.